Home » निकाय चुनाव में मतदान के दौरान केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री ने बुर्के को लेकर कही ये दो टूक

निकाय चुनाव में मतदान के दौरान केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री ने बुर्के को लेकर कही ये दो टूक

by admin

Agra. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण में शांति पूर्वक मतदान हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी शाहगंज स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल बूथ पर परिवार के साथ पहुंचे जहां उन्होंने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद वे पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की शहर में सरकार बनने का दावा किया, साथ ही इस बार भारी संख्या में पार्षदों की जीत कर सदन में जाने की बात कही।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 1989 से लगातार भाजपा की आगरा शहर में सरकार है। नगर निगम में पिछली छह बार से भाजपा का ही मेयर बन रहा है और सर्वाधिक पार्षदों की भी संख्या भाजपा की रहती है। सातवीं बार भी भाजपा ही अपनी सरकार बनाएगी। पिछली बार की अपेक्षा आगरा नगर निगम सदन में भाजपा के पार्षद अधिक संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार पिछले 30 सालों से शहर का विकास कर रही है। शहर की जनता को भाजपा पर विश्वास है। इसीलिए शहर की सरकार भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सौंपते हैं।

बुर्के को लेकर ये कहा

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बुर्के और नकाब को लेकर दो टूक शब्दों में कहा कि मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर और बिना नकाब हटाए मतदान करेंगी यह कैसे संभव है। यह तो आचार संहिता और चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप वोटर आई कार्ड या फिर आधार कार्ड बनवाने जाते हैं तो क्या उसमें नकाब वाला फ़ोटो लगाते है। यह सम्भव ही नहीं है। आपको चेहरे से बुर्का हटाना पड़ेगा तभी आपकी फोटो वोटर कार्ड या फिर आधार कार्ड पर चस्पा होगी तो फिर आप मतदान करने के दौरान चेहरे से नकाब क्यों नहीं उतारेंगे। उन्होंने बताया कि बुर्का पहनकर मतदान करने से उसकी आइडेंटी आसानी से छुपती है। मतदान करते समय चेहरा साफ दिखना चाहिए जिससे कि कोई भ्रमित ना हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छ आगरा, विकसित आगरा और समृद्ध आगरा के लिए मतदान करें। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार आमजन के उत्थान के लिए काम कर रही है उसी अनुरूप नगर निगम में भी भाजपा की सरकार आगरा के विकास के लिए काम करेगी।

छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने भी अपने परिवार के साथ शहर की सरकार चुनने में अपना मताधिकार का प्रयोग कर योगदान दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आम जनमानस एक बार फिर भाजपा की ओर देख रहा है। योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग प्रभावित है। अपने देश हित और प्रदेश के विकास के लिए योगी और मोदी सरकार पर विश्वास जाता रहा है।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सीएम योगी ने माफियाओं के लिए जो कहा वह करके दिखाया। आज माफिया राज खत्म है और माफिया ऊपर तक पहुंच चुके हैं। शहर का व्यापारी और आम जनमानस भयमुक्त रह रहा है।

Related Articles

Leave a Comment