Home » पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद, क्षेत्रीय पुलिस पर लगा ये आरोप

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद, क्षेत्रीय पुलिस पर लगा ये आरोप

by admin

Agra. पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। दूसरे पक्ष ने पेयजल के विवाद में विवाहिता को छत से फेंक दिया। घायल अवस्था में विवाहिता के परिजनों से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और पुलिस को भी इस घटना से अवगत कराया। घायल विवाहिता का चिकित्सकों ने उपचार किया। परिवार के लोगों ने बताया कि विवाहिता के पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई है।

मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के कहरई का है। घायल आशा देवी ने बताया कि सुबह सरकारी समरसेबल से पानी भर रही थी। इसी बीच हाकिम नगर, नितेश नगर, वीरेंद्र, गजेंद्र और लाखन ने हमला बोल दिया। सभी लोग जीने से ऊपर चढ़ आए और उन्हें छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता का कहना है कि यह सभी बसपा से जुड़े बड़े नेता हैं। इसीलिए पूरे क्षेत्र में इनकी दबंगई है। क्षेत्र में बेखौफ होकर जुआ सट्टा कराते हैं। सरकारी समर्सिबल पर भी उन्होंने अपना कब्जा कर रखा है। कोई दूसरा पानी भरता है तो उसके साथ इसी तरह से झगड़ा किया जाता है।

पुलिसकर्मियों पर आरोप

घायल के परिजनों का आरोप है कि बसपा नेता ने अपने राजनीतिक ताकतों का पूरा प्रयोग किया। झगड़ा व मारपीट की और तुरंत एकता चौकी में शिकायत भी दर्ज करा दी। जिन पुलिसकर्मियों के साथ उनकी रोज उठा बैठक थी, उन्हीं को साथ लेकर घर पर आए। पुलिसकर्मियों से भी उनकी पिटाई करा दी। घर पर आए पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे को जमकर पीटा।

जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पीड़ित ने बताया कि वह प्राथमिक उपचार के बाद थाने जा रहे हैं जिससे उनकी शिकायत दर्ज हो सके। उन्होंने अपना मेडिकल भी करा लिया है।

Related Articles

Leave a Comment