आगरा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय सचिव ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने नरायच निवासी डॉ. उदयवीर सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूत करने को कहा है। डॉ. उदयवीर सिंह ने बताया कि वह जल्द ही कार्यकारिणी बनाएंगे। किसानों की समस्याओं को हल कराने में हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर डॉ. उपमन्यु सिंह, पूर्व विभाग सयोंजक धर्मेंद्र गोला, विवेक चौरसिया, विवेक शुक्ला और राजीव गोला आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।