Home » शर्मसार मानवता : पहले बेरहमी से पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब

शर्मसार मानवता : पहले बेरहमी से पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब

by admin

Agra. आगरा में एक ऐसी घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। दबंगो ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को धर दबोचा।

पूरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिकफतेहपुर सीकरी के रहने वाले विक्की और कागरोल के रहने वाले आदित्य के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आदित्य दबंग किस्म का व्यक्ति है। कुछ दिन पहले आदित्य ने अपने साथियों के साथ विक्की को घेर लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई। मन नही भरा तो उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाया था लेकिन अब यह तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी सिटी आरोपियों की धड़पकड़ के लिए टीमें लगा दीं। पुलिस ने देर शाम आरोपी आदित्य और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

आदित्य पर दर्ज है कई मुकदमें

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की और आदित्य आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। आदित्य कई मामलों में जेल जा चुका है। विक्की भी पहले उसका साथी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसके बाद इस घटना को आदित्य ने अंजाम दिया।

दो गिरफ्तार, एक की तलाश

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह वीडियो 3 महीने पुराना है। हाल ही में आदित्य ने एक होटल में भी मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस आदित्य की तलाश कर रही थी, तभी यह वीडियो भी सामने आ गया। आदित्य को और उसके साथी भोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अपराधियों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment