आगरा। साहित्य, समाज सेवा और ग्रामीण बालिकाओं को पर्सनल हाइजीन और समान शिक्षा का अधिकार दिलाने के क्षेत्र में समाजसेवी व साहित्यकार डॉ. रचना सिंह को ब्राजील से डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि इंटरनेशनल काउंसिल कोनिपा एंड इतमुट इंस्टिट्यूट के चांसलर डॉ. देवव्रत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।
साहित्य सेवा में योगदान विशेषकर किन्नरों पर किताब, आलेख, कविता और समाज में किन्नरों के प्रति जागरूक करने के लिए डॉ. रचना सिंह को यह विशेष सम्मान मिला है। बता दें कि भारत में सिर्फ 45 लोगों को डी.लिट्ट की मानद प्रदान की गई है। इसके साथ ही डिप्लोमा होनरी डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर, द इंस्टीट्यूट आॅव द यूरोपियन रोमा स्टडीज एंड रिसर्च इन टू क्राइम्स अगंस्ट ह्यूमिनिटि एंड इंटरनेशन लाॅ – बेलग्रेड (सर्बिया गणराज्य) से भी डॉ. रचना सम्मान प्राप्त कर चुकी है।
रचना सिंह को साहित्य और समाज सेवा के लिए पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी द्वारा दो बार सम्मान किया जा चुका है जबकि लद्दाख, भोपल, उज्जैन, चेन्नई, कश्मीर महाराष्ट्र, हरियाणा दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड आदि राज्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रचना सिंह को सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
डॉ. रचना सिंह को दुबई, मैक्सिको, मोरक्को, ब्राजील, नाईजीरिया, नेपाल, बंगलादेश आदि देशों ने पीस एम्बेसडर भी बनाया है। रचना सिंह ने अपनी साहित्य और समाज सेवा से वैश्विक स्तर पर आगरा का नाम रोशन किया है।