Home » भाजपा की महारैली को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया विफ़ल, डीएम को बताया बीजेपी एजेंट

भाजपा की महारैली को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया विफ़ल, डीएम को बताया बीजेपी एजेंट

by admin

आगरा। भाजपा की CAA के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान पर हुई भाजपा की रैली को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने हमला बोला है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने भाजपा की इस रैली को विफल बताया है।

उनका कहना था कि इस रैली में शहर का आम जनमानस नहीं गया है बल्कि दूसरे जिलों से रैली को सफल बनायें जाने के लिए भीड़ को लाया गया है। इस रैली के लिए भाजपाइयों ने सरकारी तंत्र का भी खुला उपयोग किया। उन्होंने कहा कि डीएम आगरा भाजपाई एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। गलन वाली सर्दी और घना कोहरा पड़ने के बावजूद जिला अधिकारी ने स्कूलों का अवकाश नही किया और आज जब मौसम साफ था तब सर्दी बताकर अवकाश कर दिया जिससे इस रैली में अध्यापक अध्यापिका पहुँच सकें।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। उनका कहना था कि आज रैली में औरतों को लेकर जो बयान उनके द्वारा दिया गया वो नारी अस्मिता पर चोट है। ये लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते बल्कि आए दिन महिलाओं को लेकर ओछी टिप्पणी करते हैं। भाजपा की इसी ओछी मानसिकता के चलते ही जनता 2022 में उन्हें राजनीति से उखाड़ फेकेंगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि संजय पैलेस पार्किग की अवैध वसूली के कारण व्यापारी वर्ग पूरी तरह परेशान है। यह व्यापारी भाजपा के कार्यकर्ता थे लेकिन अपना ही शोषण होता देख सभी ने भाजपा से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। हर मोर्चे पर योगी सरकार विफल है। जनता इनकी करनी और कथनी समझ चुकी है और इनको समय पर जवाब देगी।

Related Articles