Home » आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम, बमरौली अहीर में पंचायत घर का किया उद्घाटन

आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम, बमरौली अहीर में पंचायत घर का किया उद्घाटन

by admin

Agra. आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा जिले की विकासखंड बरौली अहीर की ग्राम पंचायत बमरौली कटारा पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। चौपाल में शामिल होने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम पंचायत बमरौली अहीर में पंचायत घर उदघाटन किया और इसके बाद उसका निरीक्षण भी किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुँचे। ग्राम चौपाल में पहुचने से पहले गेट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैटरी संचालित कूड़ा गाड़ी (बैट्री) को हरी झंडी दिखा किया रवाना किया। यह कूड़ा गाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में घर घर से कूड़ा उठाने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Comment