Home » ‘युवाओं को नैतिक अधिकारों से पूर्व नैतिक जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है’

‘युवाओं को नैतिक अधिकारों से पूर्व नैतिक जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है’

by admin

आगरा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर ने युवा सप्ताह के अवसर पर महानगर के विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठियों एवं माल्यार्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें आगरा कॉलेज, सिकंदरा नगर, रामबाग नगर आदि सम्मिलित हैं।

आगरा कॉलेज विचार गोष्ठी में आगरा महानगर विस्तारक नीरज गोस्वामी एवं प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक सोमेश गुप्ता प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में और आगरा कॉलेज अध्यक्ष अमित चौधरी संयोजक के रूप में रहे। वहीं रामबाग नगर में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह कोषाध्यक्ष बलराम कांत, प्रांत सह SFD संयोजक सुब्रत हरदेनिया उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम संयोजक उमंग तिवारी रहे। सिकंदरा नगर में प्रांत छात्रशक्ति संयोजक कर्मवीर बघेल एवं महानगर उपाध्यक्ष शौर्यजीत का प्रवास रहा।

इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री शुभम कश्यप ने बताया कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही तेरा तुझको अर्पण के भाव के साथ स्वामी विवेकानंद के “वसुधैव कुटुंबकम्” के कथन को चरितार्थ करने में कार्यरत है। आज भारत के युवाओं को अपने नैतिक अधिकारों से पूर्व अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है तभी स्वामी द्वारा देखे गए विश्वगुरु भारत का स्वर्णिम सपना साकार हो सकेगा।

इसी श्रंखला में प्रांत सह कोषाध्यक्ष बलराम कांत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के वाक्य “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के अनुसार उन्होंने सर्वप्रथम उठने अर्थात जागने के लिए कहा है। आज देश में युवाओं को परिवर्तन की प्राथमिक इकाई उठने की आवश्यकता है, आज युवाओं को ध्येय पथ पर पहला कदम कैसे रखना है यह कार्य देशभर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुनिश्चित कर रही है।

युवा सप्ताह के दौरान महानगर के कार्यक्रमों में प्रदीप कर्दम, कुमकुम अरोरा, मिस्टी शर्मा, शिवम दीक्षित, जय जयतिवल, प्रियांशु सिसोदिया, भूदेव सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment