Home » पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर व्यापारियों ने मनाई होली

पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर व्यापारियों ने मनाई होली

by pawan sharma

आगरा। पूरे देश में जीत का परचम लहराने वाली भाजपा के लिए पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव भाजपा पार्टी के लिए साख का सवाल बन चुका था। जिस तरह से विपक्षी निशाना साध रहे थे उससे ऐसा लग रहा था कि पूर्वोत्तर में भाजपा को उतना बहुमत नहीं मिलेगा लेकिन पूर्वोत्तर के आये चुनाव नतीजों ने भाजपाइयों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पूर्वोत्तर के चुनावो में हमेशा लेफ्ट भारी रहता था लेकिन इस बार भाजपा ने लेफ्ट को राईट साइड कर अपनी ताकत दिखा दी है।

त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई है और नागालैंड में जिस तरह से भाजपा को बहुमत मिला है। उससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र की जनता ने पारंपरिक राजनीतिक दलों को हटाकर भाजपा को प्राथमिकता दी है जिसके कारण इन राज्यो में भगवा का परचम लहराया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा ने लेफ्ट को सही आईना दिखाने से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आगरा में शाहगंज बाजार कमेटी ने इन नतीजों के बाद सबसे पहले अपनी खुशी जाहिर करते हुए रुई की मंडी चौराहे पर मिठाई बांटी और गुलाल उड़ाकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

शाहगंज बाजार कमेटी के साथ-साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा तेजी से बढ़ रही है यह संकेत है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरे देश में भगवा परचम लहराएगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

3 राज्यों के पूर्वोत्तर चुनावों में कांग्रेस को भी काफी उम्मीदें थी और राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली उनकी अग्नि परीक्षा थी कि तीनों राज्यों में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिल सकें लेकिन राहुल गांधी का जादू नहीं चला। जबकि पूरे देश पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू यहां पर चलता हुआ नजर आया।

शाहगंज बाजार कमेटी के दुकानदारों का कहना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को कांग्रेस मुक्त करने का दावा अब सत्य साबित होता दिख रहा है और देश के सभी राज्यों से एक-एक कर कांग्रेस सत्ता से बाहर होती जा रही है। भाजपा का परचम पूरे देश में लहराता जा रहा है।

शहर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, मून ब्रेकिंग

Related Articles

Leave a Comment