Home » विद्युत खंभे में दौड़ा करंट, दो गायों की मौत, लोगों में आक्रोश

विद्युत खंभे में दौड़ा करंट, दो गायों की मौत, लोगों में आक्रोश

by admin

आगरा। थाना शमशाबाद क्षेत्र के धिमश्री में विद्युत खंबे में करंट आने से दो गायों की मौत हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई गोवंश की मौतों के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

थाना शमशाबाद क्षेत्र स्थित धिमश्री में पुलिस चौकी से 15 मीटर की दूरी पर लगे विद्युत खंभे में करंट आ गया। इस दौरान विद्युत खंभे की चपेट में लगभग आधा दर्जन गोवंश आ गये। पोल में दौड़ते विद्युत करंट ने 2 गायों को मौत की नींद सुला दिया तो वही दो गाय गंभीर रूप से झुलसी बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने मृत गायों का अंतिम संस्कार कराया है तो वहीं घायल गायों का उपचार कराया जा रहा है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से गायों की जान गई है। गनीमत रही कि घटना रात्रि की है। नहीं तो जन हानि भी हो सकती थी। ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस पर सख्त ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि भविष्य में ऐसे हादसे ना हो सकें।

Related Articles