Home » बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में मौजूद परिवार को भनक तक नहीं लगी

बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में मौजूद परिवार को भनक तक नहीं लगी

by admin
Murder of elderly woman, the family in the house did not even know

Agra. होली के पावन पर्व की रात में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गयी। घर में मौजूद किसी भी परिजन को इस घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह जब बुजुर्ग महिला का शव कमरे के बाहर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो सभी के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसपी सिटी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड टीम को बुला लिया। दोनों टीम ने घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य एकत्रित किये।

घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अवधपुरी की है। मृतका प्रेमवती के तीन बच्चे हैं। पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। बताया जाता है कि मृतका प्रेमवती सोमवार रात को खाना खाने के बाद करीब 10 बजे सो गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो प्रेमवती का लहूलुहान शव घर के मुख्य द्वार के पास फर्श पर पड़ा हुआ था। यह देख परिजनों में भी हाथ पैर फूल गए उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

महिला के सिर में जख्म हैं। आशंका है कि महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की लेकिन किसी को भी इस घटना की जानकारी नही है। पड़ोसियों ने भी किसी तरह की घटना व चीखपुकार व झगड़े की आवाज नहीं सुनी है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि महिला की हत्या घर में हुई है। आसपास के लोगों ने रात में चीख पुकार नहीं सुनी। वह रात दस बजे घर में साेई थी। इसके बाद क्या हुआ? यह स्वजन भी नहीं बता पा रहे हैं। आशंका है कि महिला की हत्या में कोई परिचित या करीबी शामिल है।

Related Articles