Home » क्रिकेटर क्रिस गेल ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, देखिए वीडियो में भारत के लिए क्या कहा

क्रिकेटर क्रिस गेल ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, देखिए वीडियो में भारत के लिए क्या कहा

by admin
Cricketer Chris Gayle thanked PM Modi, see what India said in the video

जमैका में COVID-19 वैक्सीन भेजने के लिए जमैका के क्रिकेटर क्रिस गेल ने पीएम मोदी और भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने वीडियो में कहा, “पीएम मोदी, भारत सरकार और भारत की जनता, मैं आपके टीके के दान के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वीडियो के आखिर में उन्होंने दोबारा से वैक्सीन भेजने का शुक्रिया अदा किया।

भारत सहित दुनिया के तमाम देश इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस जंग के खिलाफ तमाम देशों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। भारत दुनिया को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार वैक्सीन देकर सहायता पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में भारत द्वारा कई देशों को वैक्सीन मुहैया करवाई गई है। भारत द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन अभी भी कई देशों को दी जा रही है। भारत द्वारा मार्च महीने के शुरुआत में कैरबियन आइसलैंड नेशन जमैका में भारतीय वैक्सीन भेजी गई थी।

बता दें जमैका में 32728 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं 15473 मरीज अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक 507 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे हालातों में कोरोना की वैक्सीन का मिलना लोगों के लिए राहत की बात है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जमैका के क्रिकेटर क्रिस गेल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles