आगरा। आज 13 सितंबर को आये कोरोना के आंकड़े ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हालात इस कदर बेकाबू हो गए हैं कि आज कोरोना पॉजिटिव केस का शतक लग गया और सबसे ज्यादा 109 मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमित मरीज की मौत का सिलसिला भी जारी है। आज एक की मौत हो जाने के बाद अब तक 114 मरीजों की मौत हो चुकी है तो वहीं कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 4042 हो गयी है।
शहर में लगभग 571 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज रविवार को 95 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3132 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 796 हो गयी है। अब तक 1,50,020 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 77.49 है।
1. Total Active Case-796 2. Total Positive-4,042(New-109) 3. Total Discharged-3,132 4. Total Deceased-114 5. Total Samples Collected- 1,50,020 6. Cure Rate-77.49% 7. Samples Positivity Rate-2.69%#MaskUp#SocialDistancing@OfficeOfDMAgrapic.twitter.com/LIq9P30bUb