आगरा। आगरा में बीते दिनों कोरोना मामलों की संख्या में गिरावट होने के बाद एक बार फिर तेजी आ गयी है। पिछले दो दिन से संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। आज 9 अक्टूबर को कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 6241 हो गयी है। वहीं आज खंदारी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय मरीज की मौत हो जाने के बाद अब तक 130 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में लगभग 267 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को 29 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5538 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या घटकर 573 रह गयी है। अब तक 2,09,785 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 88.74 है।
आगरा प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से अपील की जा रही है कि सभी मास्क पहनकर ही घर से निकलें और अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रहें।