आगरा। कोरोना के मामलों में आ रही तेजी के बीच एक्टिव मरीज के आंकड़ों का ग्राफ़ एक बार फिर ऊपर चढ़ता जा रहा है। आज 6 सितंबर को कोरोना के 85 नए मामले आये हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमित की संख्या 3376 पहुंच गयी है। इसमें आगरा एसएन में जटिल रोग का इलाज करने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एहतियातन तौर पर उनके संपर्क में आने वाले स्टॉफ को आइसोलेट किया गया है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव कुल 109 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 615 हो गयी है।
शहर में लगभग 416 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज रविवार को को कई मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2652 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 615 हो गयी है। अब तक 1,32,684 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 78.55 है।