Home » आगरा में कांग्रेस मेनिफेस्टो ‘भर्ती विधान’ के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे कांग्रेसी

आगरा में कांग्रेस मेनिफेस्टो ‘भर्ती विधान’ के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे कांग्रेसी

by admin
Congressmen will be involved in the promotion of Congress Manifesto 'Recruitment Legislation' in Agra

Agra. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress Manifesto) का युवा घोषणा-पत्र जारी हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का युवा घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से लेकर टीचरों की वैकेंसी तक का बड़ा वादा इस घोषणा पत्र में किया है। इस घोषणापत्र को लेकर आगरा में शनिवार को छावनी विधानसभा पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता की और इस घोषणा पत्र की जानकारी दी गई।

छावनी विधानसभा पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में एक सर्वे कराते हुए यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार लिए गए। उनकी समस्याओं को जानकर इस मैनिफेस्टो को बनाया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा समस्या बेरोजगारी की है। हर युवा की जुबां पर सिर्फ रोजगार की बात है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है हम 20 लाख रोजगार दिलाएंगे। नौजवानों का जो भरोसा टूट गया रोजगार को लेकर, उसे हम कैसे निभाएं, इसलिए इस घोषणा पत्र को भर्ती विधान नाम दिया गया है।

छावनी विधानसभा पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षा का घोषणा पत्र है। पार्टी नेतृत्व की ओर से इस घोषणापत्र में इससे 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा किया गया है जिसमें से 40 प्रतिशत महिलाओं को दी जाएंगी। परीक्षाओं में घोटालों को दूर करने की भी बात की गई है।

विधानसभा पर्यवेक्षक सुमित शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, जिसमें आठ लाख पद महिलाओं के लिए होंगे। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जाएंगे। स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपये का ‘सीड स्टार्ट उप फंड’, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बेसिक शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख प्रधानध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त 19300 पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए रिक्त 27100 पदों को भरा जाएगा। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे, साथ ही परीक्षा देने के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त होगी।

छावनी विधानसभा पर्यवेक्षक सुमित शर्मा ने बताया कि जो प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, कार्यकर्ता प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें भी निर्देशित किया गया है कि पार्टी हाईकमान की ओर से चुनावी घोषणा पत्र आ गया है। इस घोषणा पत्र की जानकारी आम मतदाताओं और युवाओं को दें जिससे मतदाता और युवा वर्ग अधिक से अधिक पार्टी से जुड़ कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।

Related Articles