Home » डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया यह जवाब

डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया यह जवाब

by admin
Deputy CM's target on SP, gave this answer on the face of Chief Minister in UP

आगरा। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के हौसले बढ़ाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ चेहरे को प्राथमिकता दी है। उनका कहना है कि पूर्ण बहुमत से यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है और योगी आदित्यनाथ ही यूपी के सीएम होंगे। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन और बसपा पर भी जमकर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आए। दोपहर 12 बजे वो खेरिया एयरपोर्ट से कार्यकर्ता संवाद में पहुंचे। यहां पर तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि 10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्त होने वाली पार्टी है। 2022 में सपा का सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

‘आगरा में भी नौ सीटें जीतेंगे’

डिप्टी सीएम ने कहा कि आगरा में अभी हम सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे। जनता का रुख भाजपा की ओर है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा का गठबंधन गुंडागर्दी, माफिया और उत्तर प्रदेश के लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने वालों का है। इस बार लड़ाई पलायन करवाने से वालों और प्रदेश की जनता को बचाने वालों के बीच में है। सपा की जो लिस्ट आई है, उससे साफ हो गया है कि यह नई सपा नहीं वही सपा है, जिससे जनता पहले से ही खफा है। इसलिए 2022 में सपा सफा है।

Related Articles