Home » महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा को बताया गांधी विरोधी

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा को बताया गांधी विरोधी

by admin

आगरा। गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बांस दरवाजा कचहरी घाट व रावली स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुँचे जहाँ सभी ने मिलकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़कर देश को आज़ाद कराया लेकिन आज देश की सत्ता पर काबिज आरएसएस-बीजेपी की सोच वाले लोगों के पूर्वज ही आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का विरोध व अंग्रेजों का सहयोग करने वाले थे। आज उसी मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है। इसलिए आज देश में सम्प्रदायिकता का माहौल बना हुआ है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा दिया गया नारा सत्य और अहिंसा केवल नारा नहीं है, बल्कि एक विचारधारा व दर्शन है। सत्य का मतलब भगवान है व इसको प्राप्त करने का मार्ग अहिंसा ही है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जन शुरू से लेकर आज तक गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर बीजेपी की जनविरोधी, विघटनकारी व भाई को भाई से लड़ाने वाली नीतियों का कड़ा विरोध व आंदोलन देश, प्रदेश की जनता के लिए सदैव करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस के नेतृत्व में उ प्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विनोद बंसल के पिता रमन लाल बंसल के आकस्मिक निधन पर शोकसभा भी आयोजित की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण वीर सिंह कौशल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, अनवर खान, बलदेव भटनागर, जमील खान, आई डी श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, रामेंद्र पचौरी एडवोकेट, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles