Home » 2 कुंतल का बोझ झेल नहीं सका मजदूर, अस्पताल ले जाते वक्त हरवीर ने तोड़ा दम

2 कुंतल का बोझ झेल नहीं सका मजदूर, अस्पताल ले जाते वक्त हरवीर ने तोड़ा दम

by admin

आगरा। थाना जगदीशपुर क्षेत्र के पक्का बाग बिचपुरी रोड 100 फुटा पर स्थित कबाड़ के गोदाम में युवक की मौत होने से हड़कंप मच गया। साथी मजदूर की मौत के बाद अन्य मजदूरों ने मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए और कबाड़ गोदाम मालिक पर शोषण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की। अन्य मजदूरों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजे दिए जाने की मांग की।

बताया जाता है कि मृतक हरवीर सादाबाद से आगरा मजदूरी करने आता था। आज भी वो मजदूरी करने आया था। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने बताया कि भारी वजन की पेटी उठा कर ले जाते वक्त हरवीर डिसबैलेंस हुआ और भारी वजन वाली पेटी उसी के ऊपर गिर गई। उसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गोदाम में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मचने लगी। लोग हरवीर को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के साथियों ने बताया कि कबाड़ गोदाम स्वामी मजदूरों से अधिक वजन उठवा रहा था। एक एक पेटी का भजन करीब 2 कुंतल था इस वजन को हरवीर झेल नहीं सका और उसकी पेटी के नीचे दबने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पीड़ित परिवार को गोदाम मालिक से आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की भी बात कही। तब जाकर मृतक के परिजन शांत हुए और शव को गोदाम से उठने दिया।

Related Articles