Home » कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, बिना किसी भेदभाव के देश को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, बिना किसी भेदभाव के देश को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

by admin

आगरा। लॉकडाउन के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला व शहर अध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित और शहर अध्यक्ष देवेन्द्र चिल्लू ने कहा कि देश को आधुनिक दिशा में ले जाने और विश्व पटल पर आगे बढाने का काम स्व. राजीव गांधी ने किया जिन्हें देश में सूचना क्रांति का जनक भी कहा जाता है। उनके कारण आज देश डिजिटल हो सका है।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कटाक्ष किया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना देश के प्रति क्या है यह सभी के सामने है। जो गरीब, मजदूरों का नहीं हुआ वो हमारा और आपका क्या होगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल का कहना है कि काग्रेंस ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया, पार्टी सबको साथ लेकर चली है और आगे भी चलती रहेगी। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि स्व.राजीव गांधी को यही होगी कि उनके अधूरे कार्य को हम सबको मिलजुल करे और देश को आगे बढने मे अपना योगदान दे।

पूर्व मंत्री कृष्णवीर सिंह कौशल का कहना है कि वर्तमान योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस पार्टी जब गरीबों की मदद के लिए हजार बस चलवा रही थी तो उन्हों योगी जी ने परमिशन ही नहीं दी जिससे गरीबों की मदद का श्रेय कांग्रेस को न मिल जाये।

Related Articles