Home » कांग्रेस ने शहर में प्रतिज्ञा यात्रा तो ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल जुटाया समर्थन

कांग्रेस ने शहर में प्रतिज्ञा यात्रा तो ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल जुटाया समर्थन

by admin
Congress took out the pledge yatra in the city, then took out the tricolor yatra in rural areas and gathered support

Agra. कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर आगरा जिले में प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन हो रहा है। शहर की कमान शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने संभाली है तो ग्रामीण क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही हैं। रविवार को शहर में छावनी विधानसभा तो ग्रामीण क्षेत्र में खैरागढ़ विधानसभा में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।

छावनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री गीता सिंह के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह प्रतिज्ञा यात्रा रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की गई जिसके बाद पैदल मार्च करती हुई महिलाएं छीपीटोला, रकाबगंज, बालूगंज और बिजलीघर क्षेत्र में भ्रमण किया। प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान आम जनमानस को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराया तो वहीं कांग्रेस महासचिव की 8 प्रतिज्ञाएं की जानकारी दी। इतना ही नहीं कांग्रेस के लिए उन्होंने समर्थन भी जुटाया और इस बार कांग्रेस को परखने की अपील की।

प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने रसोई गैस के दाम न घटने, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण रसोई का बजट बिगड़ने और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार में न ही महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही उनका रसोई घर का बजट सुरक्षित रहा है।

वहीं खेरागढ़ की संभावित प्रत्याशी विदुषी सिंह के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस पद यात्रा के माध्यम से बढती महंगाई का विरोध किया। यह यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर समर्थकों के साथ यात्रा को प्रियंका गांधी का संदेश देते हुए खेरागढ़ के प्रमुख बाजारों में होती हुई खेरागढ़ डाक बंगले पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में सपा छोड़कर आये डॉक्टर सतीश सिंह और भाजपा छोड़कर आये तालेश्वर सिंह पूर्व प्रधान उदय ने कांग्रेस की सदस्यता अपने साथियों सहित सदस्यता ग्रहण की।

इन दौरान प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा, अनुज शिवहरे, कमलेंद्र सिंह तोमर, किसान कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रेखा रानी, सुगम शिवहरे, मुन्ना मिश्रा, सैया ब्लॉक अध्यक्ष अजय तोमर उपस्थित रहे।

Related Articles