Home » ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी राहुल गांधी की चिट्ठी

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी राहुल गांधी की चिट्ठी

by admin

Agra. कांग्रेस के खेवनहार बने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समाप्त होने के बाद इस यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो गयी है। दूसरे चरण के अभियान को कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान नाम दिया है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस हर घर तक पहुँचना चाहती है और राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुँचाना चाहती है। शहर कांग्रेस पार्टी ने शहर में इस अभियान की शुरुआत आगरा कैंट मुस्तफा क्वार्टर से की। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

राहुल गांधी की चिट्ठी घर-घर पहुँचाई

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी द्वारा लिखे पत्र को भी आम जनों तक पहुँचा रही है। इस पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के चिन्ह और भारत जोड़ो यात्रा के राजनीतिक संदेश को आगे ले जाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पर कांग्रेस का स्टीकर लगाया, राहुल गांधी का पत्र उन्हें भेंट किया और भाजपा की नाकामियों से भी लोगों को रूबरू कराया।

पत्र में लिखा था यह संदेश

“मैं यह पत्र अपनी 3500 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने के बाद लिख रहा हूं। कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर लाल चौक तक लाखों भारतवासियों ने भाग लिया। देशवासियों से मिली प्यार से मैं अभिभूत हूं। देश में एक स्पष्ट आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। जिसके तहत युवाओं के लिए देश में बेरोजगारी है, असहनीय मूल्य वृद्धि, गंभीर कृषि संकट और देश की संपत्ति पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट का कब्जा है।” उन्होंने यह भी लिखा कि लोग अपनी नौकरी खोने के बारे में चिंतित हैं, उनकी आय और गिर रही है और उनके बेहतर भविष्य के सपने चकनाचूर हो रहे हैं और देश भर में निराशा की गहरी भावना है।”

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि “आज हमारी बहुलता भी खतरे में है। विभाजनकारी ताकतें हमारी देश की विविधता को हमारे खिलाफ करने की कोशिश कर रही हैं। विभिन्न धर्मों, समुदायों, क्षेत्रों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। ये ताकतें, जो संख्या में मुट्ठी भर हैं, जानती हैं कि जब लोग असुरक्षित और डरे हुए महसूस करते हैं, तभी वे ‘दूसरे’ के लिए नफरत के बीज बो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सड़कों से लेकर संसद तक हर दिन इन बुराइयों को खत्म करने के लिए लड़ेंगे।” राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि “वह देश में एमएसएमई और उद्यमियों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाएंगे। इसके अलावा वह लोगों को सस्ता डीजल, एक मजबूत रुपया और 500 रुपये में एक गैस सिलेंडर भी मुहैया कराएंगे।”

मुस्तफा क्वार्टर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और सभी से हाथों के जरिये उनके दिलों तक पंहुचने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ है। इस अभियान के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुँचाना है।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment