Home » महिला के साथ गाली-गलौज और थप्पड़ मारने वाले दरोगा का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित

महिला के साथ गाली-गलौज और थप्पड़ मारने वाले दरोगा का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित

by admin

Agra. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दरोगा ने खाकी की साख पर पूरी तरह से बट्टा लगा दिया है। दरोगा महिलाओं को खुलेआम गालियां दे रहा है उनके साथ मारपीट कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद खाकी भी अपने आप को शर्मशार महसूस कर रही है। इसीलिए तो गालीबाज व थप्पड़ बाज दारोगा को DCP सिटी आगरा ने तुरंत सस्पेंड कर दिया।

दबिश देने पहुँचे थे दरोगा

जिनके कंधों पर आधी आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही आधी आबादी को अपना शिकार बना रहे हैं, उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पुलिस दबिश किसी आरोपी को पकड़ने के लिए गयी हुई थी। रात को पुलिस को देख लोग एकत्रित हो गए। महिलाएं भी आगे आ गई। पुलिस और महिलाओं के बीच तकरार शुरू हो गई।

दरोगा का पारा आसमान पर चढ़ा

महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार शुरू हुई तो दरोगा दीपक चौहान का पारा आसमान पर चढ़ गया। उसने पहले तो महिलाओं के साथ गाली गलौज की अभद्रता की और फिर उसके बाद महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दिया। महिलाओं से मारपीट किए जाने पर चीख-पुकार मचने लगी। वहां मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई। यह वीडियो देखकर उनके भी होश उड़ गए क्योंकि मामला खाकी से जुड़ा हुआ था।

थप्पड़ बाज दरोगा ससपेंड

महिलाओं पर रौब जमाने उनके साथ अभद्रता गाली गलौज और फिर उनके साथ मारपीट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी दरोगा दीपक चौहान पर कार्रवाई कर दी। डीसीपी विकास कुमार ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू करा दी।

Related Articles

Leave a Comment