Home » 14 दिसंबर को मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बनाई रणनीति

14 दिसंबर को मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बनाई रणनीति

by admin

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी के नीतियों के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘भारत बचाओ रैली’ होने जा रही है। इस रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और जोरशोर से इस रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

इस प्रेसवार्ता में भारत बचाओ रैली के मथुरा जनपद प्रभारी विजय चौधरी, गाजियाबाद से अश्वनी शर्मा और अलीगढ़ से मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर आम व्यक्ति परेशान है। किसान अपनी खेती के नुकसान को लेकर खून के आंसू रो रहा है और सरकार योजनाओं के नाम पर उनके साथ लुका छुपी का खेल खेल रही है। महंगाई चरम पर है। रोजगार पूरी तरह से ठप है। इन सभी समस्याओं को लेकर 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली के माध्यम से सरकार का घेराव किया जाएगा।

मंगलवार को इस रैली को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस रैली की तैयारियों को सभी के सामने रखा और इस रैली में मथुरा की प्रतिभागिता अहम होने की बात कही। मथुरा जनपद से लगभग 8 से 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओ रैली में भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्याम सुंदर उपाध्याय, विक्रम बाल्मीकि, नीलम कुलश्रेष्ठ, मनोज गौड़, अब्दुल जब्बार, मास्टर प्रताप सिंह, कीर्ति कुमार कौशिक, रमेश कश्यप, प्रवीण भास्कर, अरुण गौतम, सुनील उपाध्याय, आशुतोष जेटली, राजकुमार तिवारी, विष्णु शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles