Home » आगरा से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, चुनाव के मद्देनजर रखी ये मांग

आगरा से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, चुनाव के मद्देनजर रखी ये मांग

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच आगरा के वरिष्ठ कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मिला। इस मुलाकात के दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रूबरू कराया तो आगरा जिले की दोनों लोकसभा की विभिन्न समस्याओं को भी उनके सामने रखते हुए उन्हें लोकसभा के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग रखी।

इनमें सबसे पहले यमुना एक्सप्रेसवे व अन्य समस्याओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना, युवाओं को रोजगार के अवसर, नोटबन्दी और जीएसटी से प्रभावित व्यापारियों को उचित स्लैब के माध्यम से राहत दिलाना, सरकारी व प्राइवेट कंपनी का कार्पस रिलीफ फण्ड का पैसा अनुसूचित जातिओ और महिला कल्याण के लिए खर्च होने की मांग रखी। यह सुझाव लोकसभा के घोषणा पत्र में शामिल हो इसके लिए कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को ज्ञापन भी सौंपा।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की गई और आगरा शहर के विभिन्न मुद्दों को लोकसभा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई है। मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव ने आगरा जिले में लोकसभा चुनाव की चल रही तैयारियों की भी जानकारी ली।

प्रदेश सचिव विनोद बंसल ने बताया कि कांग्रेस महासचिव ने साफ कहा है कि इस बार चुनाव बिना गठबंधन के लड़ा जाएगा इसलिए शहर में हर बूथ और ग्रामीण क्षेत्र में हर ब्लाक स्तर तक संगठन मजबूत होना चाहिए। अभी से सभी लोग एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।

Related Articles

Leave a Comment