Home » कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

by pawan sharma

Agra. देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। शहर कांग्रेस पार्टी आगरा के शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी सादगी के साथ उनकी पुण्यतिथि को मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे.यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सभी ने संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखें। उनका कहना था कि राजीव गांधी ने भारत देश को एक नई दिशा दी थी। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से लेकर देश के आर्थिक विकास में उनका अहम योगदान रहा था। 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार उन्ही के माध्यम से युवाओं को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजीव गांधी की शहादत को भी कोई भूला नहीं सकता। उन्होंने इस देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी कांग्रेसियों को संकल्प दिलाया और सभी के साथ यह प्रण लिया कि इस देश को स्वर्गीय राजीव गांधी के सपने वाला भारत बनाकर रहेंगे। देश में जो सांप्रदायिक ताकतें हावी हो रही है, उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि वैसे तो देश की जनता भी अब उन्हें समझ चुकी है और इस चुनाव में उन्हें जवाब भी दे रही है, हमें बस जनता के बीच जाकर उनकी पोल खोलनी है।

Related Articles

Leave a Comment