Home » कांग्रेस प्रत्याशी की विद्युत विभाग के जेई से हुई तकरार

कांग्रेस प्रत्याशी की विद्युत विभाग के जेई से हुई तकरार

by pawan sharma

Agra. थाना खेरागढ़ के गांव नगला ऊदैया में देर रात आगरा फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी और विद्युत विभाग के जेई आपस में भिड़ गए। दोनों लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।

पूरा मामला खेरागढ़ के गांव नगला ऊदैया गांव का है। जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के जेई
नितेश कुमार बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। देर रात लोगों के घरों में चेकिंग से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस घटना की सूचना कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को दी। सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जेई वहाँ से चले गए। रामनाथ सिकरवार की बिजली विभाग के जेई नितेश से फोन पर वार्ता हुई तो दोनों के बीच फोन पर जमकर तकरार हो गई।

रामनाथ सिकरवार ने जेई से कहा कि आप रात को लोगों के घरों में घुसे है। यह गलत है। इस बीच जेई ने कहा कि आप मेरे यहां से एक करोड़ रुपए ले गए। रामनाथ सिकरवार स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। रामनाथ सिकरवार ने 7 साल से एक ही जगह जमे होने का जेई पर आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Comment