Home » स्वामी विवेकानद जयंती के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता

स्वामी विवेकानद जयंती के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता

by pawan sharma

आगरा। स्वामी विवेकानंद के जीवन से छात्रों को रूबरू कराने के लिए स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया जाता है ताकि छात्र उनके जीवन से जुड़े हर मूल्यों के बारे में जान सकें।

गुरुवार को स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड की ओर से यह प्रतियोगिता आरबीएस कॉलेज में कराई गई। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े हुए काफी प्रश्न थे जिनसे उन्हें काफी जानकारी भी प्राप्त हुई।

आयोजकों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आज के युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के जीवन से रूबरू कराना साथ ही उनके देश हित कार्यों को भी जानकारी उपलब्ध कराना है। क्योंकि आज का युवा स्वामी विवेकानंद के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियों से अनभिज्ञ है।

Related Articles

Leave a Comment