Home » 8 साल मासूम के साथ हुई हैवानियत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, इलाका बना छावनी

8 साल मासूम के साथ हुई हैवानियत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, इलाका बना छावनी

by admin

Agra. आगरा में होली के अवसर पर बालिका के साथ हुई हैवानियत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और मासूम के साथ हैवानियत की घटना ने सभी को झकझोर दिया। एक युवक ने 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मासूम को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। लोग उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे। घटना की जानकरी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची तो वहीँ इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटना तड़के सुबह की

घटना सुबह की बताई जा रही है। थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय मासूम बालिका सुबह-सुबह घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उधर राहगीरों को ये बच्ची बेहोशी की हालत में एक खाली जगह में पड़ी मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्ची को तत्काल ही लेकर लेडी लॉयल अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि पुलिस बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है।

लोगों ने लगाया जाम

मासूम के साथ हैवानियत की जानकरी होने से भारी संख्या में लोग जमा हो गया। पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी देखने को मिली। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मासूम के बेहतर इलाज के लिए लोगों में रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने मौके पर पहुँच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। वहीँ बवाल ना हो जाए इसको देखते हुए पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया है। नारेबाजी का दौर जारी था। अब देखना होगा कि आगरा की पुलिस बेहशी दरिंदे को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

खुलासे के लिए लगी 6 टीम

डीसीपी सिटी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में छह टीमों का गठन किया गया है। आरोपी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment