Home » लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, दो की मौत, कई घायल

लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, दो की मौत, कई घायल

by admin
Bomb blast in Ludhiana court, two killed, many injured

पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। चार जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए थे। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। ब्लास्ट ने सबको चौंका दिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका होते ही भगदड़ मच गई। मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इसमें घायल हैं। जानकारी होते ही सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ देर में लुधियाना के लिए रवाना होंगे। ब्लास्ट परिसर के दूसरे फ्लोर पर हुआ है। धमाका किस चीज का था यह अभी साफ नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।

जांच के लिए पहुंच रही NIA-NSG

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद एनआईए और एनएसजी को वहां जांच के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, NIA की दो टीम लुधियाना जा रही हैं। वहीं NSG की एक टीम लुधियाना जाएगी। नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम भी लुधियाना भेजी जा रही है।

Related Articles