Home » शारदा शक्तिपीठ में हवा में लटकी 80 श्रदालुओं की जान

शारदा शक्तिपीठ में हवा में लटकी 80 श्रदालुओं की जान

by admin
The lives of 80 devotees hanging in the air in Sharda Shaktipeeth

ई दिल्ली (23 May 2022)। मध्य प्रदेश में शारदा शक्तिपीठ मैहर में रोपवे की ट्रॉलियां हवा में लटकीं। अटकी 80 श्रद्धालुओं की जान।

सोमवार को सतना जिले के मैहर में माता शारदा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। दोपहर तीन बजे के करीब इनमें से कुछ रोपवे से जा रहे थे। तभी अचानक मौसम ​बदलने के साथ ही जैसे ही आंधी—पानी आए, वैसे ही उनकी जान आफत में पड़ गई। बताया जा रहा है कि शारदा मंदिर का रोपवे बीच रास्ते में ही रुक गया। उसमें श्रद्धालु हवा में झूलने लगे। चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि 28 ट्रॉलियों में 80 श्रद्धालु थे। ये सभी फंस गए।

40 मिनट तक रहे हवा में
आंधी—बारिश के चलते स्थिति यह हो गई कि करीब 40 मिनट तक ये हवा में अटके रहे। उनकी चीख निकल गई। जानकारी पर वहां के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल ही राहत कार्य शुरू किया गया। दामोदर रोपवे प्रबंधन ने किसी तरह धीरे—धीरे श्रद्धालुओं को नीचे उतारा। बता दें कि अभी हाल में झारखंड के त्रिकुट में हादसा हुआ था।

Related Articles