आगरा। शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ ताज का दीदार किया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर जैसे ही ताजमहल का दीदार के लिए अंदर पहुंची तो बस हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते और खुले बालों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ताज परिसर में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर सभी पर्यटको के आकर्षण बनी रही। हर कोई उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए आतुर था। कुछ लोगों ने तो उनके साथ सेल्फी खिंचकर इस पल को यादगार बना लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री के ताज भ्रमण को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

शनिवार दोपहर फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में डिजाइनर मेट गाला इवेंट का उदघाटन करने के बाद करिश्मा कपूर मोहब्बत की निशानी ताज महल का दीदार करने पहुंची। करिश्मा के साथ बेटी समायरा और बेटा कियान भी थे। अभिनेत्री पहली बार आगरा आने के बाद ताज के भ्रमण के लिए बेहद उत्सुक थीं।

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करके काफी उत्शाहीत दिखाई दी। उन्होंने ताजमहल का भ्रमण के दौरान ताज के इतिहास और पच्चीकारी की जानकारी ली। इन पलों को यादगार बनाने के लिए करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाई।
ताजमहल भ्रमण से पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने
फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में डिजाइनर मेट गाला इवेंट का उदघाटन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुई।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि आगरा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वे पहली बार यहां आई हैं और यहां के लोगों के स्नेह से खासी प्रभावित हैं। इवेंट के बारे में कहा कि डिजायनर मेट गाला इवेंट आगरा की महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। दोबारा से फिल्मी दुनिया में सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कुछ एक्साइटिड सा आने वाला है। इंतजार कीजिए, कुछ अच्छा ही होगा। डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने पर करिश्मा बोलीं कि अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। उन्होंने कभी कुछ प्लान नहीं किया।