Home » 24 मार्च को आगरा कॉलेज में होगी भाजपा की विशाल जनसभा

24 मार्च को आगरा कॉलेज में होगी भाजपा की विशाल जनसभा

by pawan sharma

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही भाजपा हाई कमान ने पूरे देश मे जनसभाएं करने का ऐलान कर दिया है। 24 और 26 मार्च, को होने वाली हर चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा जनसभा की शुरुआत आगरा से कर रहे है।

24 मार्च को अपराह्न दो बजे आगरा कॉलेज मैदान पर होने वाली जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल भी शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आगरा कॉलेज मैदान से ही आगरा लोकसभा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी प्रय्याशी राज कुमार चाहर के लिए वोट मांगेंगे तो कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी को जिताने के मंत्र भी देंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली को लेकर ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर आवश्यक बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से बृज और बुंदेलखंड के भवानी सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। जिन्होंने इस चुनावी जनसभा की जिम्मेदारियां पदाधिकरियों को सौंपी और कार्यकर्ताओं से आम जनमानस को इस रैली की जानकारी देते हुए लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील करने की बात कही।

इस रैली को लेकर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि 24 मार्च को आगरा कॉलेज मैदान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली है जिसकी तैयारियां चल रही है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं, कार्यो और पार्टी के देशहित नारो के साथ जनता के बीच पहुँचकर लोगों को इस रैली की सूचनाएं दे रहे है। आगरा कॉलेज मैदान लोगों से खचाखच भरा होगा।

Related Articles

Leave a Comment