Home » भाजपा विधायक ने बचाई घायलों की जान, मदद का वीडियो हो रहा वायरल

भाजपा विधायक ने बचाई घायलों की जान, मदद का वीडियो हो रहा वायरल

by pawan sharma

आगरा। दुर्घटनाग्रस्त कार में अपने जीवन के लिय मदद मांग रहे एक परिवार को भाजपा विधायक की मदद ने नया जीवन दे दिया है। इस घटना पर पहुँचे विधायक की मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटनाक्रम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस का है। हादसे का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी डिवाइडर बीच फंसी हुई है और भाजपा विधायक अपने गनर और क्षेत्रीय लोगों की मदद से इस कार में फंसे घायल लोगों को बाहर निकालकर उनकी मदद कर रहे हैं।

इस वीडियो में मदद करने वाले शख्स आगरा जनपद के फतेहाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा है। विधायक जितेंद्र वर्मा लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक एसयूवी गाड़ी डिवाइडर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भाजपा विधायक ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी को तुरंत रुकवाई और घायलों की मदद के लिए खुद ही दौड़ पड़े। उन्होंने और साथ में मौजूद गनर ने कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला।

इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने पुलिस और चिकित्सा विभाग को फोन किया। थोड़ी देर में एम्बुलेन्स आ गयी और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि लखनऊ से लौटने के दौरान उन्हें एक गाड़ी हादसे का शिकार मिली। घायलों की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा था। जब उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर घायलों की मदद की, तो अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। विधायक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल परिवार गोरखपुर का रहने वाला है जो मथुरा भ्रमण कर वापस लौट रहा था। तभी अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गयी।

Related Articles

Leave a Comment