Home » मनचाहे ई-टेंडर पाने के लिए भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा ADA उपाध्यक्ष पर लगा रहे हैं गंभीर आरोप !

मनचाहे ई-टेंडर पाने के लिए भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा ADA उपाध्यक्ष पर लगा रहे हैं गंभीर आरोप !

by admin
BJP leader Shivshankar Sharma is making serious allegations against ADA Vice President for getting the e-tender as per his wish!

आगरा। गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड मेंबर शिवशंकर शर्मा और नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने आगरा विकास प्राधिकरण में हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं प्रदर्शन करने वाले बीजेपी नेताओं ने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से लेकर सचिव और पूरे विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों से लेकर उत्तरप्रदेश की पीसीएस लॉबी को चोर बता दिया था।

हंगामे शोर-शराबा और जुबानी जंग के बाद शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और पीसीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपना पक्ष रख दिया। देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि भाजपा नेता और आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड मेंबर शिवशंकर शर्मा एडीए के अधिकारियों से बदतमीजी से पेश आते हैं। बंद कमरे के अंदर गाली गलौज और अभद्रता की जाती है। ADA उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने बोर्ड मेंबर शिवशंकर शर्मा को अपनी सीमा में रहने की नसीहत दी है।

गुरुवार को भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा ने एडीए वीसी देवेंद्र सिंह कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शिवशंकर शर्मा ने आगरा विकास प्राधिकरण के एडीए वीसी देवेंद्र कुशवाहा के लिए यहां तक बोला कि सरकार इनका मुंह काला करके यहां से भगाए। मगर हमारे पास कुछ ऐसे सबूत है जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि बोर्ड के मेंबर और भाजपा नेता शिव शंकर शर्मा आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाहा को व्हाट्सएप करके आरएसएस और भाजपा नेताओं के नाम से हड़काकर जबरन मनचाहे टेंडर दिलाना चाहते हैं। जो मुख्यमंत्री के ई टेंडरिंग प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाहा और आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड मेंबर शिव शंकर शर्मा के एक दूसरे पर आरोप है। संभावना जताई जा रही है कि यह लड़ाई अभी और आगे तक जाने वाली है।

Related Articles