Home » महिला सिपाही के ऊपर तेजाब डाल फरार हुए बाइक सवार, आगरा किया रेफर

महिला सिपाही के ऊपर तेजाब डाल फरार हुए बाइक सवार, आगरा किया रेफर

by pawan sharma

मथुरा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की जिम्मेदारी निभा रही महिला पुलिस भी अब खुद असामाजिक तत्वों का शिकार बन रही है। मथुरा के थाना सदर बाजार के अंतर्गत दामोदर पुरा गांव में एक महिला कॉन्स्टेबल के ऊपर कुछ युवकों ने बैखोफ होकर तेजाब डाला और फरार हो गए। इस घटना में महिला कांस्टेबल को गंभीर रूप से झुलस गई जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। तड़के सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है तो पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल का नाम नीलम है जो दामोदर पुरा में किराए के मकान में रहती है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। आज सुबह करीब 4 बजे महिला कांस्टेबल श्री कृष्ण जन्म स्थान पर ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह दामोदर पुरा के निकट पहुंची, कुछ युवक आये और उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गए।
तेजाब डालते ही महिला चीखने लगी। इस दौरान युवक वहां से भाग निकले।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले गयी लेकिन उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया गया है।

इस घटना में युवक संजय सिंह का नाम सामने आ रहा है जो महिला सिपाही से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों की अलग जाति के होने की वजह से परिवार के लोग तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावर संजय सिंह अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी से बुलंदशहर से मथुरा आया था।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया उनके नाम सामने आ गए है और जिस गाड़ी से इस घटना को अंजाम दिया गया है उसे भी ट्रेस किया जा रहा है। इस हादसे में महिला कांस्टेबल करीब 25 प्रतिशत झुलस गई है जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment