Home » भाजपा नेताओं ने अधिकारियों संग लगाया जनता दरबार, उमड़े फरियादी

भाजपा नेताओं ने अधिकारियों संग लगाया जनता दरबार, उमड़े फरियादी

by pawan sharma

आगरा। एत्मादपुर तहसील के गांव चावली में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता तथा अधिकारी व नेता ने दरवार लगाया जिसमें जनता ने अपनी सभी समस्याओं को अधिकारियों को नेताओं के सामने अवगत कराया। जिसमें विकास से सम्बन्धित समस्यां और पानी सम्बन्धित समस्यायें ज्यादा रही तथा कुछ एक का तुरन्त मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इन दिनों उत्तर प्रदेष सरकार और केन्द्र सरकार जनता की समस्या सुनने और उसे हल करने के लिए जगह जगह जनता के बीच पहुॅच कर समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार लगा रही है। उसी कडी में शनिवार को एत्मादपुर तहसील के गांव चावली में जनता का समाधान दरबार लगाया गया जिसमें जनता के साथ अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चैहान तथा सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह तौमर तथा ब्लाक प्रमुख खंदोली जगवीर सिंह मौजूद रहे।

ब्लाॅक प्रमुख खंदौली और सांसद प्रतिनिधिक टीकम सिंह तौमर का कहना था कि ये जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु इस सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुछ एक समस्याओं को तुरन्त हल कर दिया गया है। उन्य समस्याओं को अधिकारियों द्वारा नोट कर लिया गया है जिनको जल्द ही हल किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी की नीति सब का साथ सब का विकास हमेशा रही है और रहेगी जिसका पूरा फायदा जनता को मिलेगा।

एतमादपुर से निमेश जादौन के साथ पवन शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment