Home » समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, 9 में से 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, 9 में से 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण

by pawan sharma

आगरा । फतेहाबाद पुलिस थानो में लंबित पड़े मामले और फरियादी की फ़रियाद पर तुरन्त समस्या का समाधान करने के लिए हर शनिवार की थाने पर समस्या समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस शनिवार की फतेहाबाद के कई थानो पर पीडितो की सुनवाई की गयी। इस अवसर पर पुलिस के आला अधिकारियो ने फतेहाबाद, निबोहरा तथा डौकी थाना में जाकर जनता की शिकायतें की तमाम समस्याओ को सुना और उनका तुरंत निस्तारण किया गया।

डौकी थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय सीओ ने जाकर जनता की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए टीमें गठित कर दी। क्षेत्राधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जनता की समस्याओ को गंभीरता से लिया और इनमे से चार शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस थाने पर इस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं निबोहरा में तहसीलदार विश्वस्वर सिंह ने शिकायतों सुनी यहां एक शिकायत आई जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मौके पर एसओ नितिन कंसाना मौजूद रहे। वही फतेहाबाद में इस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने जनता की शिकायतें सुनी। जिसमे चार शिकायते गंभीर मामलो की की थी। जिसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment