Home » आगरा पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह, चिकित्सक का अपहरण कर मांगीं थी 5 करोड़ की फिरौती

आगरा पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह, चिकित्सक का अपहरण कर मांगीं थी 5 करोड़ की फिरौती

by admin
Badan Singh, a bounty of 1 lakh killed in an encounter with Agra Police, kidnapped the doctor and demanded a ransom of 5 crores

Agra. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उमाकांत गुप्ता के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक लाख का ईनामी बदमाश बदन सिंह और उसका एक साथी की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों बदमाशों को आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के कानूनी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एसएसपी आगरा एवं एसपी वेस्ट व अन्य अधिकारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस टीम के 2 सदस्य भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

पिछले दिनों ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण की साजिश धौलपुर के बदमाश बदन सिंह ने रची थी। उसकी साथी युवती संध्या उर्फ मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से बात की थी। उनसे नौकरी के बहाने मिली थी। इसके बाद अगवा कर ले गई थी। डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था। बदन सिंह दस्यु केशव गुर्जर के लिए काम करता था। बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगी हुई थीं।

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदन सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम धौलपुर में ही डेरा डाले हुए थी। बीहड़ में पुलिस बदन सिंह की तलाश कर चुकी थी। मगर, वह हाथ नहीं आ रहा था। मौसम खराब होने की वजह से पुलिस के लिए बीहड़ में जाना मुश्किल हो रहा था लेकिन कछपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ में वह मारा गया।

Badan Singh, a bounty of 1 lakh killed in an encounter with Agra Police, kidnapped the doctor and demanded a ransom of 5 crores

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि जगनेर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों मोटरसाइकिल से भागने लगे। उनका पीछा किया गया तो और रुकने के लिए कहा गया लेकिन दोनों बदमाश बीहड़ की तरफ भागने लगे। कंट्रोल रूम को सूचना मिली और चारों ओर से घेराबंदी की गई। बदमाशों को लगातार रुकने के लिए कहा गया लेकिन बदमाश नहीं रुके और फायरिंग करने लगे। इस दौरान जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने सीधे फायरिंग की जिसकी जवाबी कार्यवाही पुलिस ने की और मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए एसएन लाया गया जहाँ चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान उनकी जान बच गयी। अगर बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहने होते तो उनकी और एसपी वेस्ट की जान चली जाती। बदमाशों ने सीधे फायरिंग की और गोली बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। मुठभेड़ के बाद बदमाशों को देखा गया और पहचान की गई तो उसमें एक बदन सिंह निकला जिसने हाल ही में चिकित्सक का अपहरण कराया था।

Related Articles