Home » धूमधाम से मनाया गया अंजनी लाल का प्राकट्य उत्सव

धूमधाम से मनाया गया अंजनी लाल का प्राकट्य उत्सव

by pawan sharma

आगरा। शहर में हनुमान जन्मोत्सव यानी बजरंगबली का जन्मदिन बड़े ही भक्ति भाव और उमंग से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के कई संकट मोचन मंदिर पर महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

शनिवार को ताज रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय जन्म उत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें शनिवार को संगीतमय भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्तगण संगीतमय भजन की धुन पर नाचते गाते नजर आए।

इस मौके पर अंजनी के लाल का प्राकृतिक महोत्सव में मनाया गया। क्या बड़े क्या बच्चे सभी भक्ति के रंग में डूबे हुए थे। भजन कीर्तन से पूरा राम मंदिर राम नाम में डूबा हुआ था। मंदिर के महंत का कहना था कि हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाला यह उत्सव साल-दर-साल भव्य आयोजन में बदलता जा रहा है।

इस मौके पर मंदिर में फूल बंगला भी सजाया गया। बजरंगबली के दर्शन सभी के मन मोहने वाले थे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। सभी अपनी मनोकामना लेकर राम प्रिय हनुमान के दरबार आ जा रहे थे। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया था। मंदिर में आए सभी भक्तों ने भजन और पूजन के बाद भंडारे में भोज प्रसाद भी ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Comment