Home » Agra Update : दो गर्भवती महिला सहित नए 11 कोरोना पॉजिटिव, 2 संक्रमित की मौत

Agra Update : दो गर्भवती महिला सहित नए 11 कोरोना पॉजिटिव, 2 संक्रमित की मौत

by admin

आगरा। आज 25 जून को कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले आये हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना का आंकड़ा 1177 पहुंच गया है। वहीं आज कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई। 50 साल के ताजगंज निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी मौत हो गई। 59 साल की प्रहलाद नगर निवासी महिला मरीज को भर्ती किया गया, इनकी भी मौत हो गई। इसके बाद संक्रमित मृतकों की संख्या 84 हो गयी है।

आज गुरुवार को आये कोरोना के नए मामलों में 30 साल के सैनिक नगर, राजपुर चुंगी निवासी मरीज को तेज बुखार आने पर भर्ती किया गया, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। 62 साल की कालिंदी विहार निवासी महिला मरीज और 65 साल के खुशी नगर निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। 48 साल के कृष्णा पैराडाइज कालिंदी विहार निवासी मरीज, 35 साल के आशियान निवासी मरीज और 67 साल के ताल सेमरी देवरी रोड निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 26 साल की नगला फकीर चंद ईदगाह निवासी गर्भवती महिला और 26 साल की सुरक्षा विहार निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

आज 10 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 984 हो चुकी है। अब 110 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक आगरा में 20250 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कंटेन्मेंट जोन की संख्या 64 है।

Related Articles