Home » आगरा अपडेट : कोरोना के 44 नए मामले आये, संक्रमित की संख्या हुई 5852

आगरा अपडेट : कोरोना के 44 नए मामले आये, संक्रमित की संख्या हुई 5852

by admin

आगरा। आगरा में नए कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन गिरावट आ रही है। आज 2 अक्टूबर को कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 5852 हो गयी है। वहीं अब तक 128 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

शहर में लगभग 393 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को 118 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5043 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या घटकर 681 रह गयी है। अब तक 1,94,596 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 86.18 है।

आगरा प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से अपील की जा रही है कि सभी मास्क पहनकर ही घर से निकलें और अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रहें।

Related Articles