Home » ‘गांधी-शास्त्री के नेतृत्व ने पूरे देश ने लड़ी थी लड़ाई, अब एक और लड़ाई की जरूरत’

‘गांधी-शास्त्री के नेतृत्व ने पूरे देश ने लड़ी थी लड़ाई, अब एक और लड़ाई की जरूरत’

by admin

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में आज सुभाष पार्क से रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सरकार के विरोध में निकाले गए पैदल मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और माल रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुँचे और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए जय जवान जय किसान के नारे के विपरीत कार्य कर रही है। देश के किसानों व मजदूरों को दोबारा से देश के चन्द उद्योगपति का गुलाम बनाने का काम कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. मधुरिमा शर्मा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में केवल कांग्रेस ही महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चल रही है। प्रियंका और राहुल गांधी बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांत, आदर्श को अपने जीवन में अपनाएं। पहले इन महान नेताओं के नेतृत्व में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी अब एक और लड़ाई देश के किसानों, मजदूरों को गुलाम बनाए जाने के विरूद्ध लड़नी पड़ेगी।

कार्यक्रम में अहमद हसन, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, गीता सिंह, भीष्म पाल सिंह मुखिया, इब्राहिम ज़ैदी, विनोद ज़रारी, अरविंद दौनारिया, अजहर वारसी, विराग जैन, चन्द्र मोहन जैन, कपिल गौतम, अपूर्व शर्मा, सोनू सक्सैना, गौरव शर्मा, मो. शरीफ काले, अदनान कुरैशी, अनुज शिवहरे, अनवार कुरैशी, राम दत्त दिवाकर, अनिल विधोलिया, प्रदीप जैन सी ए, कपूर चंद रावत, आई डी श्रीवास्तव, शिल्पा दीक्षित, कृष्णा तिवारी, राजकुमारी जाटव, संतोष चौधरी, वीरेन्द्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles