Home » आगरा को मिला आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, उत्तराखंड राज्यपाल ने किया लोकार्पण

आगरा को मिला आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, उत्तराखंड राज्यपाल ने किया लोकार्पण

by admin

आगरा। ग्वालियर रोड स्थित शिवांगी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित एसआरएस आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का लोकार्पण शुक्रवार को विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र व उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र, सांसद आगरा प्रो० एसपी सिंह बघेल, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर तथा सांसद फिरोजाबाद डॉ० चंद्रसेन जादौन ने धन्वंतरि भगवान के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना की गई। कॉलेज प्रांगण में लगी आयुर्वेद की प्रदर्शनी का राज्यपाल व अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।

बेबीरानी रानी मौर्य ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति के साथ ही आर्युर्वेद पद्धति का उदय हुआ। आयुर्वेद विज्ञान जितना प्राचीन है उतना आधुनिक भी है। जहाँ एलोपेथी ख़त्म होती है वहाँ से आयुर्वेद की शुरुआत होती है। आयुर्वेद के माध्यम से नाड़ी के ज्ञान होना भी आवश्यक है। ये आयुर्वेद का विद्यालय आगरा के लिए भविष्य में संजीवनी साबित होगा ऐसा मेरा विश्वास है।

विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि मन में संकल्प का विकल्प नहीं ढूंढा तो हमें सफलता मिलती है अन्यथा विकल्प ढूंढने वाला कभी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है।

चेयरमैन डॉ० हरी भदौरिया ने बताया कि समिति द्वारा आसपास के 18 गाँव को गोद ले कर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा प्रदान की जा रही है। मेडिकल कॉलेज की टोलफ्री नंबर द्वारा संचालित एम्बुलेंस सुविधा भी रोगियों को निःशुल्क प्राप्त हो रही है।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मिथलेश भदौरिया ने किया। मंच संचालन निधि सोनी ने किया। इस मौके पर ब्रज प्रान्त संगठन मंत्री भवानी सिंह, विधायक महेश गोयल, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, मनकामेश्वर महंत हरिहर पुरी, योगेश पुरी, प्रान्त प्रचारक हरीश रौतेला, डॉ० हरी भदौरिया, राजा जितेंद्रपाल सिंह, जवाहर सिंह धाकरे, सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ० रविंद्र भदौरिया, ई० योगेंद्र भदौरिया, डॉ० अंकुर बंसल, डॉ० गजेंद्र भदौरिया , डॉ० हेमेंद्र शर्मा, डॉ० सतीश अग्रवाल, सुधीर सिंह धाकरे, शिव शंकर शर्मा, राग्वेंद्र कुमार, मनोज कुमार, डॉ० रमेश पवार, हरपाल सिंह पवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles