आगरा। आज 24 सितंबर को आगरा में कोरोना के 97 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 5326 हो गयी है। वहीं दो संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। ताजगंज निवासी 64 साल के मरीज और सदर निवासी 68 साल के मरीज की ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद अब तक 122 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में लगभग 626 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज गुरुवार को कई मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4229 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 975 हो गयी है। अब तक 1,76,032 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 79.40 है।
1. Total Active Case-975 2. Total Positive-5,326(New-97) 3. Total Discharged-4,229 4. Total Deceased-122 5. Total Samples Collected-1,76,032 6. Cure Rate-79.40% 7. Case Fatality Rate-2.29% 8. Samples Positivity Rate-3.03% #MaskUp#SocialDistancingpic.twitter.com/kVnP5uvhiu