आगरा। आज 18 सितंबर को आगरा में कोरोना पॉजिटिव के 106 मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन 100 से ऊपर मामले आ रहे है। अब तक 117 मरीजों की मौत हो चुकी है तो वहीं कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 4601 हो गयी है।
शहर में लगभग 572 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को कई मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3632 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 852 हो गयी है। अब तक 1,62,341 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 78.94 है।
1. Total Active Case-852 2. Total Positive-4,601(New-106) 3. Total Discharged-3,632 4. Total Deceased-117 5. Total Samples Collected-1,62,341 6. Cure Rate-78.94% 7. Case Fatality Rate-2.54% 8. Samples Positivity Rate-2.83%#MaskUp#StayHome@OfficeOfDMAgrapic.twitter.com/NMl31zAwe8