Home » नमाज के बाद अब ताज महल के अंदर पूजा-आरती करने का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

नमाज के बाद अब ताज महल के अंदर पूजा-आरती करने का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

by pawan sharma

आगरा। ताजमहल पर नमाज पढ़े जाने को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। पुरातत्व विभाग की ओर से रोज की नमाज पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में मुस्लिम समाज ताज में जबरन नमाज पढ़ रहा है जिसका वीडियो वायरल होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी मोर्चा खोल दिया है। ताज महल के अंदर नमाज़ पढ़े जाने को लेकर विवाद अभी थमा ही नहीं था कि हिंदू महिलाओं द्वारा ताज के अंदर पूजा अर्चना करने का वीडियो वायरल होने पर फिर से घमासान मच गया है।

हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला मोर्चा इकाई ने ताजमहल को तेजोमालय बताकर ताजमहल में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। राष्ट्रीय बजरंग दल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर के साथ महिला साथियों ने धूपबत्ती जलाकर भगवान शिव की आराधना की। ताजमहल में शिव की आरती और पूजा अर्चना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने से एएसआई और जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं।

इस वीडियो में हिंदूवादी संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारी ने पहले ताजमहल को गंगाजल से शुद्ध किया और फिर उसके बाद शिव चालीस का पाठ करते हुए पूजा आराधना की। इतना ही नही सभी ने शिव की आरती गाते हुए ताजमहल को तेजोमालय मानते हुए उंसकी आरती भी उतारी।

आपको बताते चले कि ताज में प्रतिदिन नमाज पड़े जाने प्रतिबंध लगने के बावजूद नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदूवादी महिला संगठन ने ताज की आरती का एलान किया था।

Related Articles

Leave a Comment