Home » बनारस के बाद आगरा में जल्द‌ हो सकता है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन, करेंगी जनसभा को संबोधित

बनारस के बाद आगरा में जल्द‌ हो सकता है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन, करेंगी जनसभा को संबोधित

by admin
After Banaras, Congress General Secretary Priyanka Gandhi may arrive in Agra soon, will address the public meeting

Agra. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आगरा आ सकती हैं। आगरा में रोड शो या फिर एक जनसभा को संबोधित कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो बनारस के बाद अब उनके प्रोग्रामों में आगरा भी प्राथमिकता पर है। जल्द ही प्रियंका गांधी की आगरा आने की तिथि निश्चित होगी लेकिन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में उनका आगरा आगमन है। यह कहना है उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल का।

बनारस में हुई रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई इस रैली में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा था। लोग स्वयं ही प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पहुंचे थे। इस सफल रैली के बाद आगरा के कांग्रेसियों ने भी आगरा में प्रियंका गांधी की रैली करवाए जाने के लिए जोर आजमाइश करना शुरू कर दिया है।

आपको बताते चलें कि 7 अक्टूबर को आगरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित होकर प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां कर रहे थे। प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर रामलीला मैदान भी चयनित कर लिया गया था लेकिन पहला नवरात्रि और व्रत होने के कारण इस रैली को स्थगित कर दिया गया था। जिसे आगरा के कार्यकर्ता और आम जनमानस मायूस हो गया था लेकिन सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही आगरा में प्रियंका गांधी की रैली होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल ने बताया कि आगरा में प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है और संभव है कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आगरा में उनकी रैली हो लेकिन अभी हाईकमान की ओर से कोई तारीख नहीं की गई है।जैसे ही उनकी जनसभा या रोड शो की तारीख निहित हो जाएगी सभी को सूचना दी जाएगी।

वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि आगरा राजनीतिक दृष्टिकोण से पार्टी के लिए शुभ रहा है। आगरा में कोई भी बड़ी रैलियां जनसभा होने का प्रभाव आगरा के आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ता है।फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ता अब प्रियंका गांधी की आगरा आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।संभव है कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में उनकी रैलियां रोड से हो जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles