Home » खंदौली के मेघ सिंह महाविद्यालय में भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन

खंदौली के मेघ सिंह महाविद्यालय में भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन

by pawan sharma

आगरा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी 2024 से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह के साथ शुरुआत की थी। जिसका समापन आज मंगलवार 12 मार्च 2024 को मेघ सिंह महाविद्यालय आबिदगढ़, खंदौली में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हुआ। इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पोनिया, जगबीर सिंह तोमर पूर्व ब्लाक प्रमुख महामंत्री किसान मोर्चा, यशपाल राणा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, श्याम सिंह चाहर महानगर अध्यक्ष मंचासीन उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में आगरा महानगर के एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिनमें शेर सिंह महानगर उपाध्यक्ष, नागेंद्र शर्मा महानगर मंत्री , होशियार सिंह महानगर उपाध्यक्ष, रिंकू चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता जी पूर्व जिला मंत्री, राहुल चौधरी कार्यालय प्रभारी , भोला त्यागी मंडल अध्यक्ष , जितेंद्र कुशवाह मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान, सोनपाल सिंह प्रधान खड़िया, चौधरी योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment