आगरा । फतेहाबाद व शमसाबाद में ओवरलोडिंग का खेल जोरो पर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी ओवर लोडिंग माफिया धड़ल्ले से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को हवा में उड़ाते नजर आते हैं। समय समय पर ओवर लोडिंग माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई भी होती रहती है। आज रात्रि में प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमे 15 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। शनिवार रात्रि एस डी एम फतेहाबाद व एआरटीओ ने फतेहाबाद रोड धिमीश्री पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में 15 ओवर लोडिंग वाहनों को सीज किया गया। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रख फर्राटे भर रहे थे। इस चेकिंग अभियान में हुई 15 ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई से ओवर लोडिंग माफियाओं में हड़कंप मच गया।
तो वही एस डी एम फतेहाबाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संयुक्त कार्यवाही में 15 ओवर लोडिंग वाहनों को सीज किया गया है और ऐसी कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी
सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष के नेताओं के सरक्षण से ओवरलोडिंग का खेल जमकर फल फूल रहा है। बड़ी संख्या में फतेहाबाद शमसाबाद मार्ग से ओवर लोडिंग वाहनों का आवा गमन होता है। रात्रि में हुई बड़ी कार्यवाही के बाद ओवरलोड माफियाओ में हड़कंप मंच गया और अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे।